‎भाजपा के ‘सहयोग कार्यक्रम’ में मंत्रियों ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!



प्रदेश कार्यालय में लगातार चल रहा ‘सहयोग कार्यक्रम’, आमजन और सरकार के बीच मजबूत हो रहा संवाद

जनता की समस्याओं के समाधान में जुटी भाजपा: ‘सहयोग कार्यक्रम’ के तहत मंत्रियों ने सुनीं सैकड़ों फरियादें

समस्या से समाधान तक: ‘सहयोग कार्यक्रम’ में मंत्रियों ने सीधे सुनी बिहारवासियों की बातें

‎पटना, 20 जून। भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित ‘‘सहयोग कार्यक्रम’’ के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान का सिलसिला लगातार जारी है। कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और सुझाव संबंधित मंत्रियों के समक्ष रखे, जिनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

‎खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी आज ‘सहयोग कार्यक्रम’ के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएँ सुनी और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

‎इसी तरह, पिछले एक सप्ताह में प्रतिदिन भाजपा द्वारा आयोजित सहयोग कार्यक्रम में मंत्रियों ने जनता की समस्याएं सुनी और उसका निराकरण किया गया।

‎बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। दोनों मंत्रियों ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर मामलों के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया तथा लोगों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

‎इस क्रम में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा एवं श्रम संसाधन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद भी सहयोग कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल की। मंत्रियों ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

‎इस सप्ताह शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल तथा उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ ने भी सहयोग कार्यक्रम में नागरिकों से संवाद कर उनकी शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने भी इस सप्ताह सहयोग कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।

‎भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित यह सहयोग कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनके त्वरित समाधान का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। भाजपा ने कहा कि भविष्य में भी यह कार्यक्रम नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Join us on: