:- रवि शंकर अमित!
पटना, 19 जून
ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को पटना के कंकड़बाग पीसी कॉलोनी स्थित डॉ. स्वप्निल के क्लिनिक का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने डॉ. स्वप्निल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस क्लिनिक में डायबिटिज, थायरॉयड और एंडोक्राइनालॉजी की बेहतर इलाज होगी। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर सुल्तानगंज के माननीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल एवं माननीय विधान परिषद सदस्य एवं मुख्य सचेतक बिहार विधान परिषद श्री संजय गांधी जी सहित अन्य मौजूद थे।




