:- रवि शंकर अमित!
पटना, 19 जून
ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माननीय मंत्री सह नालंदा के क्षेत्रीय विधायक श्री श्रवण कुमार ने बिहारशरीफ प्रखंड के मेघी नगवां पंचायत के ग्राम नगवां में यात्री शेड और ग्राम दीपनगर एनएच पर गौरैया स्थान से लेकर रामानंद सिपाही के घर ईंट सोलिंग नाली निर्माण एवं पीसीसी ढलाई कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि बिहार कभी बदहाली, पलायन और पिछड़ेपन की पहचान माना जाता था। आज वही बिहार विकास, सुशासन और नई संभावनाओं की मिसाल बनकर उभरा है। पिछले 21 वर्षों में पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने प्रगति, आत्मविश्वास और सम्मान की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने बिहार के मान, सम्मान और स्वाभिमान को नई पहचान दिलाई है। आज उन्हीं के मार्गदर्शन में सम्राट सरकार काम कर रही है। बिहार में कौशल विकास के माध्यम से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। सरकार ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उन्हें कुशल बनाने पर जोर दिया। आज इस पहल से बिहार आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
आज हर बिहारवासी राज्य में हुए सकारात्मक बदलाव को महसूस करता है। बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया, महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती दी तथा रोजगार और निवेश के नए अवसर सृजित किए। अंधेरे से उजाले तक,संघर्ष से सफलता तक और संकल्प से सिद्धि तक,यह नए बिहार की प्रेरक यात्रा है। बेहतर सड़कें, हर घर तक बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तथा आधारभूत संरचनाओं में हुए व्यापक सुधार ने राज्य को नई पहचान दी है। विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ बिहार आज नए विश्वास,नए अवसरों और बिहार नई संभावनाओं की ओर निरंतर अग्रसर है। बिहार में हुए अकल्पनीय परिवर्तन की गवाह बिहार की जनता है सब ने अपनी आंखों से बिहार में हुए न्याय के साथ विकास और सुशासन मांडल को देखा है बिहार में हुए विकास कार्यों का डंका आज देश में बज रहा है।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ममता चौधरी जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार, देव जीतन चौहान, संजय प्रसाद कुशवाहा, शंभू कुशवाहा, मुन्ना पासवान, रामवृक्ष प्रसाद, रविन्द्र कुशवाहा, संजय राम, रंजीत सिंह, मुन्ना पासवान, दिनेश साव, इंदू चौहान, कलेश्वर प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद कुशवाहा, सागर कुमार, गुलशन कुशवाहा, सुरेश प्रसाद, अमित यादव, आकाश कुमार, काजल, प्रदीप मुखिया, उपेन्द्र दिलवाला, दिनेश कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




