मधुबनी- राजस्व कर्मचारी को वाहन से रौंदने का प्रयास, हथियार के साथ 4 युवक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – राजीव कुमार झा!


मधुबनी के बिस्फी अंचल राजस्व कर्मचारी विजय को वाहन से रौंदने का प्रयास,लाइसेंसी हथियार 22 कारतूस के साथ 4 युवक गिरफ्तार कार जब्त।बिस्फी थाना ने की कार्रवाई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना करने वाले चार अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया।साथ ही घटना में प्रयोग की गयी वाहन एवं लाईसेंसी हथियार बरामद किया गया है, डीएसपी ने बताया राजस्व कर्मचारी विजय कुमार राजस्व महा अभियान का कार्य कर रहे थे। इसी बीच निलेश कुमार अग्रवाल अपने तीन प्राईवेट गार्ड लाईसेंसी हथियार के साथ आया और मांगी गयी सूचना से संबंधित आवेदन की मांग की। इस पर कर्मी ने पेपर नाजीर बाबु को देने की बात बताये। तभी भागलपुर जिला के सैदपुर निवासी संतोष सिंह ,दरभंगा निवासी नीलेश अग्रवाल,आरा जिला के शिवेश कुमार और सारण जिला के आदर्श कुमार द्वारा गाली गलौज किया जाने लगा। उसके बाद कर्मी अपने वरीय पदाधिकारी एंव थानाध्यक्ष को सूचित किये। कर्मी द्वारा सभी को रूकने का ईशारा किया गया तो जान मारने की नियत से गाडी से धक्का मार दिया जिसे स्थानीय लोगों द्वारास अस्पताल पहुंचाया गया। पूर्व में भी निलेश अग्रवाल के द्वारा मोबाईल के माध्यम से कर्मी को गाली गलौज एंव धमकी दिया गया था। पुलिस ने चारों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस ने घटनास्थल से एक कार जिस पर न्याय आयोग का बोर्ड लगा हुआ,2 मोबाईल, एयर पिस्टल, एयर राईफल, एक रायफल (लाईसेंसी),जिंदा कारतुस-22 जब्त किया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है!

Join us on: