मुजफ्फरपुर- आभूषण दुकान में गन पॉइंट पर बड़ी लूट, एक धराया, सीसीटीवी में दिखा खौफ!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर जिले के काँटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित सेंट्रल बैंक के सामने शुक्रवार को बेखौफ बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े आम्रपाली ज्वेलर्स में घुसकर फायरिंग करते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान दुकानदार को बंदूक के बट से मार कर जख्मी कर दिया है. वहीं दुकान में बैठे ग्राहकों आभूषण छिन लिए है. फायरिंग के बाद सुनते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए जिसे देख तीन अपराधियों मौके से फरार हो गए. भागने के क्रम में तीसरे अपराधियों स्थानियों ने पकड़ लिया. पुलिस के हवाले कर दिया. फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया.घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई. वही घटना की सूचना के बाद एसडीपीओ वन पश्चिमी सुचित्रा कुमारी और कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की. कोई आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खांगला. साथ ही पीड़ित दुकानदार और ग्राहक से घटना की विस्तृत जानकारी लीं.वही पुलिस ने मौके से अपराधी की लाल रंग की अपाचे बाइक को बरामद किया है.एसडीपीओ वन पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है जल्द ही अपराधी गिरफ्तार कर लिए जाएगा.

Join us on:

और पढ़ें