रिपोर्ट – अरविंद कुमार!
समस्तीपुर जिले से हैरान करने वाला और सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, बताया जाता है कि जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के घटहा टोल में शौचालय करने गए एक मजदूर पर एक आरोपी ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया, तब तक उस पर हमला करता रहा जब तक उसका जी नहीं भरा, घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई, परिजनों को सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की जांच की और इलाज के लिए उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया सदर अस्पताल कर दिया, ड्यूटी में तैनात डॉक्टर संतोष झा ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया ,घटना को लेकर गांव में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों और रिश्तेदारों का बुरा हाल बना हुआ है, गाँव मे मातम का माहौल बना हुआ है, घटना को ले बताया जाता है कि वह विछिप्त टाइप का व्यक्ति है, उससे पूर्व का इस परिवार का कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन अचानक हुए जान लेवा हमले में उसकी घटनास्थल पर ही मौत को लेकर गांव की गलियारों शहर के चौक चौराहा में तरह-तरह की चिंता बनी हुई है, एक झलक देखने को लेकर सदर अस्पताल में लोगो की काफी संख्या में भीड़ लग रही है, परिजनो नव कहा कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है ,इस संबंध में मोहिउद्दीन नगर थाना मै तैनात महिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना मिली थी , किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लास का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है, और पूरे मामले पर जांच की जा रही है




