बेगूसराय- केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने किया लाभुक कैंप का उद्घाटन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय के गाँधी स्टेडियम मे समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया।। जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह, बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री सहित अन्य लोगो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।। आज के इस कार्यक्रम मे समाज कल्याण विभाग के तहत मिलने वाले लाभ को लाभुकों के बीच बितरीत किया गया। जिसमें दिब्यांगो के बीच ट्राई साइकिल कृतिम अंग चश्मा,अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना की राशि सहित अन्य समान आदि शामिल था। इस संबंध मे बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा इस कार्यक्रम के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जिला के जिलाधिकारी को धन्यवाद दूंगा जिनके द्वारा यह तय किया गया है की दिब्यांगो के जरुरत के सामान उन्हें उपलब्ध कराया जाये। इसी के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तीन सौ से चार सौ लोगो के बीच ट्राई साइकिल, कृतिम अंग चश्मा सहित अन्य सामानो का बितरण किया गया।इस मौके पर गिरिराज सिंह ने अंतरजातीय विवाह के जोड़ो को बिहार सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का बितरण किया। पूछे जाने पर उन्होंने कहा की सभी जोड़े अंतर्जतिय बिबाह कर खुश है।।
वही इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया की हर दिब्यांग को उनकी हर जरुरत को पुरा करने का काम किया जायेगा। आज के कार्यक्रम मे जिनको नहीं सुबिधा नहीं मिली है राशि आते ही प्रदान की जाएगी।

बाइट – गिरिराज सिँह – केंद्रीय मंत्री
बाइट – श्रीकांत शास्त्री – डीएम बेगूसराय

Join us on: