पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर अर्जुन सिंह के गांव में खुशी!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय
स्लग/

एंकर:भोजपुर के लिए गर्व की खबर है। भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र स्थित केवतिया गांव के निवासी अर्जुन सिंह के पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर उनके पैतृक गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंत्री पद की घोषणा के बाद गांव में जश्न का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।

केवतिया गांव में अर्जुन सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने की खुशी में विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। गांव स्थित कुलदेवता भगवान नरसिंह देव मंदिर तथा अर्जुन सिंह और उनके परिवार द्वारा स्थापित मां काली मंदिर में ग्रामीणों ने पूजा कर उनके सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रार्थना की।

पूजन-हवन कार्यक्रम में राणा जितेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक और शुभचिंतक शामिल हुए। लोगों ने कहा कि अर्जुन सिंह के मंत्री बनने से न केवल केवतिया गांव बल्कि पूरे भोजपुर जिले का सम्मान बढ़ा है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

लोगों ने कहां की “यह पूरे भोजपुर के लिए गौरव का क्षण है। अर्जुन सिंह जी के मंत्री बनने से हम सभी बेहद खुश हैं और हमें विश्वास है कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।”

दिनभर गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के सम्मान से जोड़कर देखा। ग्रामीणों ने इसे भोजपुर के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल बताया।

Join us on: