रिपोर्ट – मिथुन कुमार!
नालंदा जिले के अस्थावां थाना अंतर्गत एक युवक की लाश मिली है जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है संभवत किस तीन से चार दिन पहले मार कर फेंका गया है, जिसे अंतिम परीक्षण कर 72 घंटे तक इसके पहचान तक शव गृह, बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में रखा जा रहा है। वही गिरियक थाना क्षेत्र अलग अलग गांव के नदी में डूबने से दो बुज़ुर्ग की मौत से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान चोरसुआ गांव निवासी स्व. नथुन पंडित के 56 वर्षीय पुत्र सुरेश पंडित जबकि दूसरा इंग्लिशपर गांव निवासी स्व. केदार मांझी के 70 वर्षीय पुत्र बिनेश्वर मांझी के तौर पर किया गया है. घटना के संबंध में मृतक के पुत्र और भतीजा ने बताया कि दोपहर को शौच के लिए गए नदी किनारे गए फ़िर वापस नहीं लौटे तो शाम को मवेशी पालक जब नदी किनारे मवेशी को नहाने गए तो देखा कि नदी में बुज़ुर्ग का शव नदी में छहला रहा है. जिसके बाद नदी में शव मिलने की सूचना गांव वालों के ज़रिए पुलिस को मिली सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ भेज आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है. थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि शव की पहचान कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप आगे की कार्रवाई की जा रही है. शौच के दौरान नदी में डूबने से मौत हुई है.
बाइट
1 मृतक के परिजन
2 अस्थावां के पुलिसकर्मी




