:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
– बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है।यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बगराहा डीही के पास की है। मृतक युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के दादपुर गांव निवासी सीताराम साह के पुत्र लक्ष्मण कुमार शाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण कुमार शाह बेगूसराय से काम करके अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बगराहा डीही के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि लक्ष्मण कुमार शाह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।हादसे की सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया और घर में कोहराम मच गया।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।
बाइट- सीता राम शाह पिता
बाइट – ज्ञान यादव पुलिस पदाधिकारी



