सोन नदी में नहाने के दौरान चार बालक डूबे, दो को भेजा अस्पताल,तीसरे की तलाश जारी, चौथा बाल बाल बचा!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी के किनारे रविवार की सुबह घटी घटना

आरा। जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने के बाद स्थानीय गोताखोरों द्वारा दो को बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में अरवल सदर अस्पताल ले गए। जबकि एक की तलाश जारी है। वही एक बालक बालबाल बच गया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए है। जानकारी के अनुसार डूबने वाले बालकों में अंधारी गांव निवासी रंजीत राय का पुत्र नीतीश कुमार, चिंटू राय का पुत्र हर्षित कुमार, सुभंटु राय का पुत्र निखिल कुमार एवं स्व. राम निधि राय का पुत्र शिवम कुमार शामिल है। इसमें शिवम कुमार बालबाल बच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की सुबह चारो बालक सोन नदी में नहाने के लिए गए थे। जहां नहाने के दौरान तीनों डूब गए। तभी मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाना मचाने पर स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से दो बालकों को पानी से बाहर निकल गया। जबकि एक की तलाश जारी है।

Join us on: