इस बदमाश पर था ईनाम, खेल रहा था आँख मिचौली, पुलिस ने निकाली हेकड़ी!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार के इनामी अपराधी ललटू कुमार उर्फ लल्टू यादव को गिरफ्तार कर लिया। बैजनाथपुर थाना कांड संख्या 59/26 के वांछित आरोपी को कटिहार रेलवे स्टेशन से दबोचा गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। बैजनाथपुर थाना, पस्तपार थाना और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी की गिरफ्तारी हुई। लल्टू यादव पस्तपार थाना क्षेत्र के रहुआ वार्ड संख्या-06 का निवासी है। उसके खिलाफ सहरसा और मधेपुरा जिले के विभिन्न थानों में लूट, छिनतई और अन्य संगीन अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से फरार चल रहा था। अभियान में कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

BYTE :- सदर एसडीपीओ आलोक कुमार

Join us on: