रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अभिलेखों, लंबित कांडों, अनुसंधान की प्रगति तथा विधि-व्यवस्था संबंधी कार्यों की गहन की समीक्षा
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के द्वारा शनिवार को कांटी अंचल निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अभिलेखों, लंबित कांडों, अनुसंधान की प्रगति तथा विधि-व्यवस्था संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की।
वही, निरीक्षण से पूर्व कांटी अंचल निरीक्षक कार्यालय आगमन पर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा को पुलिस बल द्वारा ससम्मानपूर्वक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के द्वारा
लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, गंभीर मामलों के प्रभावी अनुसंधान एवं कांड उद्भेदन की गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए व साथ ही अपराध नियंत्रण, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित वारंट एवं कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने पर विशेष बल दिया।
इस दौरान एसएसपी ने मौके पर उपस्थित पुलिस के अधिकारियों को आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, उनकी समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील तरीके से समाधान करने तथा पुलिस की जनसहभागिता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास और संवाद की मजबूत कड़ी कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया गया।
इस मौके पर एसडीपीओ पश्चमी वन सुचित्रा कुमारी, कांटी अंचल इंस्पेक्टर जय किशन कुमार, कांटी थानेदार रविकांत पाठक समेत कई थे।



