मधुबनी- बाइक सवार दो सगे भाइयों की सड़क हादसे मे दर्दनाक मौत,मचा हाहाकार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान बलहा गांव के 35 वर्षीय राजू दास एवं 27 वर्षीय किशोरी दास के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दोनों अपने मिलनसार स्वभाव के कारण गांव में काफी लोकप्रिय थे। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई बुधवार को एक ही बाइक पर सवार होकर मेहनत मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजनगर थाना क्षेत्र के राजनगर मधुबनी सरक पर बेल्हबार एवं परिहारपुर के बीच एसएसबी कैंप के पास उनकी बाइक की टक्कर एक डंपर से हो गई। उक्त डंफर सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया जाता है। हादसा के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो कर जमीन पर गिर गए। लोगों ने इस बात की सूचना राजनगर थाना को दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक रूप से पुलिस ने हादसे को बाइक और टेंपो के बीच की टक्कर बता रही थी। हालांकि कुछ देर के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में खड़ी एक डंफर गाड़ी को देखी, जिसके अगले चक्के पर खून के निशान पाए गए। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने राजनगर-मधुबनी मुख्य सड़क को जाम कर दिया।
आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद राजनगर थाना पुलिस मौके पर समय से नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने थाना अध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दुर्घटना ग्रस्त डंफर को बचाने का प्रयास किया। लोगों ने दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी और उचित कार्रवाई की मांग की है। सड़क जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा। आक्रोशित लोगों को प्रशासन द्वारा काफी समझाने बूझाने के बाद सरक से जाम हटा कर कर यातायात बहाल किया जा सका।

Join us on: