रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
: मुजफ्फरपुर जिले में अवैध रूप से सट्टा व जुआ खेलने तथा संचालन में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही हैं. इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर मिठनपुरा थाना क्षेत्र से थानाध्यक्ष के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए चकबासू मोहल्ला में अवैध रूप से जुआ अड्डा पर ढाबा बोला, जहा लगभग 14 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से जुआ खेलने के सामग्री, नगद सहित मोबाईल बरामद किया गया है. इस संदर्भ में मिठनपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है, इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपी के पास से तीन लाख पच्चीस हजार दो सौ रूप कैश भी बरामद की गई है. मामले की जानकारी एसएसपी कांतेश मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर दी.
बाईट- ssp कांतेश मिश्र मुजफ्फरपुर




