कुसुम योजना के तहत सरकार किसानों को सौर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध कराएगी- ऊर्जा मंत्री!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने आज पटना
में कहा कि किसानों के हित में राज्य के 2700 बिजली फीडरों को शीघ्र सौर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य किसानों को दिन में सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली देना और डीजल पर निर्भरता खत्म करना है। कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पंप और ग्रिड से जुड़े सोलर प्लांट लगाने में मदद मिलती है, जिससे बिजली बिल का बोझ कम होगा और अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई भी हो सकेगी। मंत्री ने कहा कि 2700 फीडरों को सोलराइज करने का काम तेज गति से शुरू होगा ताकि किसानों को दिन में 8 से 10 घंटे बिजली मिल सके।

केंद्र की कुसुम योजना का लाभ बिहार के हर किसान तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। 2700 फीडर को सौर ऊर्जा से जोड़ने का काम जल्द शुरू होगा।

Join us on: