रिपोर्ट – कुमार प्रमोद!
सीवान में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।गोली चलाने का आरोप मृतक के ही चचेरे भाई पर लगा है।आरोपियों ने बाइक सवार गुड्डू सिंह नामक व्यक्ति को गोली मार घायल कर दिया।सदर अस्पताल लाने के दौरान शख्स की मौत हो गई।घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।घटना पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली मुर्गिया टोला की है।बताया जा रहा है कि जब बाइक सवार गुड्डू सिंह घर लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाए आरोपी ने गोली मार दी।गोली लगने के बाद वह खून से लथपथ हो कर गिर पड़े।परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीवान सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।गोली चलाने का आरोप उनके ही चचेरे भाई पिंकू कुमार सिंह पर लगा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह क्या है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
बाइट टू बाइट
मृतक के परिजन




