सशक्त समिति के चुनाव को लेकर सभी निकायों में हलचल हुई तेज वार्ड सदस्य हो रहे हैं गोलबंद ।

SHARE:

पंकज कुमार की रिपोर्ट –

सशक्त समिति के चुनाव को लेकर जहानाबाद जिले के सभी निकायों में हलचल तेज हो गई है सशक्त समिति के प्रत्याशी अपने पक्ष में वार्ड सदस्यों को गोल बंद करने के लिए प्रयास कर रहे हैं वार्ड सदस्य अपने चेहते वार्ड सदस्य के पक्ष में गोल बंद हो रहे हैं प्रशासनिक स्तर पर चुनाव को लेकर तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है
जहानाबाद जिले के सभी नगर निकायों में स्थाई सशक्त समिति के सदस्यों का चुनाव 29 मई को कराया जाएगा. जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने इसके लिए निर्वाचन आदेश जारी कर तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
जहानाबाद, मखदुमपुर, घोसी और काको के नगर निकाय में चुनाव को लेकर इन दिनों काफी हलचल तेज है
यह चुनाव जहानाबाद नगर परिषद सहित मखदुमपुर, काको और घोसी नगर पंचायत में संपन्न कराया जाएगा। प्रत्येक निकाय में तीन-तीन स्थाई सशक्त समिति सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है।
नामांकन से शपथ ग्रहण तक एक ही दिन प्रक्रिया
चुनाव की प्रक्रिया पूरी किया जाना है । यह प्रक्रिया आगामी 29 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसी दिन नामांकन, मतदान, मतगणना और विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण भी कराया जाएगा। यह प्रक्रिया संबंधित नगर निकाय भवनों में संपन्न होगी।जिलाधिकारी द्वारा सभी नगर निकायों के लिए निर्वाची और सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जहानाबाद नगर परिषद के लिए एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं मखदुमपुर में वरीय उपसमाहर्ता होमा इरफान, घोसी में वरीय उपसमाहर्ता निपुण कुमारी और काको में भूमि सुधार उपसमाहर्ता अमु अमला को यह जिम्मेदारी दी गई है। सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के रूप में संबंधित प्रखंडों के बीडीओ, पंचायती राज पदाधिकारी और आपूर्ति/सहकारिता पदाधिकारियों की तैनाती की गई है.
राज्य सरकार के निर्देश पर चुनाव कराई जा रही है जिसको लेकर जिले के सभी निकायों के वार्ड सदस्यों के बीच काफी हलचल देखी जा रही है
जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा पहले यह चुनाव अप्रैल में प्रस्तावित था, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था. अब राज्य स्तर पर 26 से 31 मई के बीच चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है, जिसके तहत जहानाबाद में 29 मई की तिथि निर्धारित की गई है। प्रशासन की ओर से चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आपको बताते चलें कि सशक्त कमेटी के लिए जो भी वार्ड सदस्य प्रत्याशी हैं उन लोगों के द्वारा अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए तरह-तरह के हाथ करने भी अपने जा रहे हैं कई वार्ड सदस्यों को प्रत्याशी अपने साथ लेकर दूसरे स्थान पर चले गए हैं

Join us on: