मोतिहारी – गैंगरेप कांड का महज 8 घंटे में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में हुए गैंगरेप कांड का पुलिस ने महज 8 घंटे में खुलासा कर दिया है।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने लगातार छापेमारी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया।
पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मोतिहारी भेजा गया है, वहीं एफएसएल टीम को भी जांच में लगाया गया है।
पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा गैंगरेप समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
घटना को लेकर इलाके में आक्रोश है, जबकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई की लोग सराहना कर रहे हैं।

बाइट :—– दिलीप कुमार,एसडीपीओ।

Join us on: