रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार!
1 इस महीने चौथी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल,पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा; ईरान जंग का असर
2 ट्रम्प बोले:भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है,PM मोदी को पता है जरूरत पर कहां फोन करना है,मैं उनका बहुत बड़ा फैन
3 ट्रम्प बोले:ईरान के साथ ओबामा जैसी डील नहीं करेंगे,वह इतिहास की सबसे खराब डील,उससे ईरान को परमाणु हथियार बनाने का मौका मिला
4 बंगाल के फालता में पहली बार भाजपा जीती,CPI(M) कैंडिडेट को 1.09 लाख वोटों से हराया, चुनाव से हटे TMC के जहांगीर को 7783 वोट
5 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा में हुए दोबारा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि फलता की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि लोकतंत्र की जीत हुई है और डर-धमकी की राजनीति को नकार दिया गया है।
6 मोदी ने केंद्रीय मंत्री के बेटे को गोद में उठाया,टेबल पर खड़ा करके दुलारा,बेटी को कॉपी दी;राम मोहन नायडू फैमिली संग पहुंचे थे
7 आगरा और जयपुर आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो,गृह मंत्री अमित शाह का दो दिन का बीकानेर दौरा
8 अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की। दोनों पक्षों की बैठक में रक्षा,सुरक्षा और रणनीतिक तकनीक सहयोग सहित ट्रस्ट पहल पर चर्चा हुई। उन्होंने भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया
9 आज पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे,राष्ट्रपति 131 हस्तियों को सम्मानित करेंगी;धर्मेंद्र,शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण,रोहित शर्मा को पद्म श्री मिलेगा
10 पहलगाम: आतंकियों तक चीन के रास्ते पहुंचा गो-प्रो कैमरा,अमेरिका में बना था,इससे हमले की रिकॉर्डिंग;NIA चार्जशीट में खुलासा
11 भारत की ब्रह्मोस मिसाइल का दुनिया में जलवा,अरब देशों भी खरीदने कतार में लगे
12 विधि विश्वविद्यालयों की पहली राष्ट्रीय बैठक: पेपर लीक-कोचिंग कल्चर पर CJI चिंतित,CLAT में बड़े सुधार की जरूरत
13 कर्नाटक में NEET छात्रा ने आत्महत्या की,12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने जान दी;राहुल बोले:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक चैन से नहीं बैठेंगे
14 जब आप दिल्ली में सत्ता से गिरेंगे,तो भुगतना होगा कर्मों का फल,ममता का BJP पर हमला,कहा:मुझे उसी दिन का इंतजार
15 राजस्थान में मंत्रियों-अधिकारियों की विदेश यात्रा पर रोक,कार पुलिंग से दफ्तर;पीएम की अपील का असर
16 कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कांग्रेस हाईकमान ने 26 मई को दिल्ली बुलाया है। इस बुलावे के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। लंबे समय से डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि दिल्ली में राहुल गांधी के साथ बैठक में राज्यसभा चुनाव, विधान परिषद चुनाव और कर्नाटक कांग्रेस के अंदरूनी हालात पर चर्चा हो सकती है
17 गुजरात में बैंक से 8.70 करोड़ चुराने वाला कर्मचारी अरेस्ट,कचरा बताकर 9 बक्सों में भरकर ले गया था,2 करोड़ का घर,1 करोड़ की दुकान खरीदी
18 SBI कर्मचारियों की हड़ताल टली, 25-26 मई को सामान्य रूप से बैंक शाखाएं खुलेंगी;मैनेजमेंट और यूनियन की बैठक में सहमति बनी
19 महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी देश में सबसे गर्म,47.2°C तापमान,MP-यूपी के 8 शहरों में पारा 45° पार;आज से नौतपा,हीटवेव बढ़ेगी, 29 मई से राहत
20 राजस्थान IPL के प्लेऑफ में पहुंची, सीजन की टॉप-4 टीमें तय;मुंबई 30 रन से हारी,आर्चर ने 3 विकेट लिए
21 रिपोर्ट:ईरान का अमेरिका को यूरेनियम सौंपने से इनकार,कहा:ये मौजूदा डील का हिस्सा नहीं,ट्रम्प ने कल कहा था-इसे लेकर रहेंगे
22 पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर सुसाइड अटैक पूरी बोगी जल कर राख 23 लोगों की मौत व 53 घायल
23 भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणियों को लेकर रुबियो बोले:दुुनिया के हर देश में मूर्ख लोग होते हैं,वीजा बदलाव पर भी दी सफाई
24 ट्रंप का ऐलानः ईरान से शांति समझौता और होर्मुज खुलना लगभग तय,जल्द होगी आधिकारिक घोषणा
25 West Bengal Elections:फाल्टा विधानसभा सीट पर BJP का भगवा लहराया,देबांगशु पांडा ने रिकॉर्ड मतों से जीत की दर्ज
26 US समझ ले इशारा,रूसी तेल लेता रहेगा भारत;रुबियो के सामने जयशंकर की दो-टूक
27 भाजपा बोली: राहुल का मोदी सरकार गिराना सपने देखने जैसा,टूलकिट गैंग’ की फितरत सब जानते हैं;राहुल बोले:एक साल में मोदी की विदाई तय
28 एक्ट्रेस ट्विशा का मौत के 12 दिन बाद अंतिम संस्कार,भाई ने भोपाल में मुखाग्नि दी,दिल्ली AIIMS की टीम ने दोबारा पोस्टमॉर्टम किया
29 घुसपैठियों को रखने हर जिले में होल्डिंग सेंटर बनेंगे,संदिग्ध विदेशी 30 दिन तक रखे जाएंगे,जांच के बाद BSF को सौंपा जाएगा
30 जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लापता 12 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या,घर से 200 मीटर दूर मिला शव
31 होर्मुज से माइंस हटाने के लिए ब्रिटेन तैयार,फ्रांस भी देगा साथ;लेकिन शांति समझौते का इंतजार
32 नौतपा आज से शुरू:कई राज्यों में पारा 46 डिग्री के पार, शुक्रवार तक राहत नहीं;UP में लू और आंधी की दोहरी मार
33 Karnataka: कर्नाटक में CM बदलने की अटकलें तेज,सिद्धारमैया का दिल्ली से बुलावा;कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
34 फालता की हार के बाद ममता बनर्जी ने शुभेंदु सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा:लोग डरे हुए हैं
35 आज आगरा और जयपुर दौरे पर रहें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो
36 IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई,मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराया
37 IPL 2026:DC ने KKR को 40 रन से दी मात,के एल राहुल ने खेली शानदार पारी
38 नीट पेपर लीक केस:कोर्ट ने प्रह्लाद कुलकर्णी की पुलिस कस्टडी 2 दिन के लिए और बढ़ाई
39 राष्ट्रपति मुर्मू ने 2 पद्म विभूषण,6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए
40 ईरानी विदेश मंत्री अराघची और शीर्ष नेता कलीबाफ कतर PM संग मीटिंग के लिए दोहा पहुंचे




