रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सख्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के चानन गांव में 15 साल पुराने मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की कार्वाई किया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने किया। इस टीम मे एस आई राजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष सन्नी कुमार मौसम, एस आई विजय कुमार, एस आई प्रिया कुमारी, पी एस आई धीरेंद्र कुमार के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पिछले 15 साल से एक आपराधिक मामले में फरार चल रहा था। कोर्ट से कई बार वारंट और इश्तेहार जारी होने के बावजूद भी आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने पी सी की धारा 83 के तहत अभियुक्त की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था। कोर्ट का आदेश मिलते ही बासोपट्टी पुलिस टीम ढोल-नगाड़े के साथ चानन गांव स्थित अभियुक्त के घर पहुंच कर कुर्की की कार्रवाई किया। पुलिस द्वारा गांव में मुनादी कराकर कानूनी प्रक्रिया के तहत घर की कुर्की जब्ती की गई। कार्रवाई के दौरान गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। बासोपट्टी थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा, “कोर्ट के आदेश का अक्षरशः पालन कराया गया है। जो भी अभियुक्त फरार हैं, वे जल्द से जल्द कोर्ट में सरेंडर करें। वरना उनकी संपत्ति भी इसी तरह कुर्क की जाएगी। कानून से बचकर कोई नहीं भाग सकता।




