मोकामा- ट्रेन से चोरी करने वाले बदमाश को RPF ने चोरी की समान समेत रंगे हाथ दबोचा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा RPF की टीम ने ट्रेन से चोरी की घटना को अंजाम देकर भागने की फिराक में लगे युवक को रंगे हाथ किया गिरफ्तार!

CCTV के माध्यम से ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत दिनाँक 22.05.2026 को ट्रेन संख्या 13247 में एक ट्रॉली बैग चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को चोरित समान व रुपये के साथ RPF ने दबोच लिया!
दिनाँक 23.05.2026 को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर से रेल मदद रेफरेंस संख्या 2026052306774 के तहत यात्री का ट्रॉली बैग चोरी होने के संबंध में सूचना मिला था, उपरोक्त कंप्लेंन कर्ता के दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर इन्होंने अपना नाम नवीन अग्रवाल बताया और बताया कि मैंने ही कंप्लेंन किया हूं, मेरे माता और पिता बिनागुड़ी से राजेंद्र नगर तक ट्रेन संख्या 13247 के कोच संख्या M1 सीट नंबर 73 & 80 पर यात्रा कर रहे थे l यात्रा के दौरान समय लगभग रात्रि 3:00 बजे तक अपना ट्रॉली बैग देखा था एवं थोड़ा देर नींद आने के बाद जब 3:30 बजे नींद खुली तो देखते है कि ट्रॉली बैग जो ब्लू रंग का है और एक साइड बैग भी नहीं हैl उपरोक्त ट्रॉली बैग में कपड़ा मोबाइल रुपये एवं अन्य सामान थाl

उपरोक्त के संबंध में मोकामा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर लगे सीसीटीवी कैमरा का गहन अवलोकन किया गया एवं उपरोक्त ट्रेन समय 3:19 बजे प्लेटफार्म संख्या तीन पर आकर लगी तो m1 कोच में देखने पर सीसीटीवी में देखने से एक बूढ़ा व्यक्ति जो कंप्लेंन कर्ता के बताए अनुसार की ब्लू रंग का ट्रॉली बैग है वह लेकर m1 कोच से उतरा हैl और उसके पास और भी एक पिट्ठू बैग और एक झोला हैl तभी कंप्लेंन कर्ता से संपर्क किया गया और उन्हें यह फोटो ट्रॉली बैग का भेजा तो इन्होंने बताया कि देखने से मेरा ही trolly bag लग रहा है l राजकीय रेल थाना मोकामा में उपरोक्त के बाबत दिनांक 23.05. 2026 समय 10.00 बजे को शिकायतकर्ता द्वारा एक लिखित शिकायत पत्र दिया कि मैं राजकुमार अग्रवाल उम्र 58 वर्ष पिता स्वर्गीय चंद्र लाल अग्रवाल घर बिनागुड़ी बाजार थाना वानर जिला जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल के द्वारा एक टंकित आवेदन दिया गया कि ट्रेन संख्या 13247 में कोच संख्या- M1 सीट नंबर-76 & 80 पर यात्रा के दौरान मेरा एक नीले रंग का ट्रॉली बैग और एक भूरे रंग का हैंडबैग चोरी हो गया हैl जिसमें स्मार्ट मोबाइल 9641277648 सिम लगा थाl उपरोक्त केस का उद्भेदन के लिए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मोकामा निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें उपनि प्रदीप कुमार झा साथ प्रधान आरक्षी अखिलेश कुमार सिंह आरक्षी अमित कुमार सभी सीसीटीवी का अवलोकन किया गया एवं छानबीन के दौरान एवं रात्रि में आने जाने वाले ट्रेनों में गुप्त निगरानी किया गया l इस दौरान दिनांक 24. 5. 2026 को राजकीय रेल थाना मोकामा के पदाधिकारी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से मोकामा स्टेशन एरिया में गस्त एवं एम्बुस किया गया तथा छानबीन भी किया गया एवं आसपास लगे सीसीटीवी का भी छानबीन किया जा रहा था तभी एक व्यक्ति जो बूढ़ा था जिसका उम्र लगभग 60-65 का होगा l वह दिनाँक 23.05.26 को ट्रॉली बैग को ले जाते हुए सीसीटीवी में देखा था वही व्यक्ति मोकामा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन के पश्चिमी छोर के तरफ समय लगभग 21:30 बजे दो झोला और एक पिट्ठू बैग लिए हुए संदिग्ध दिखा तभी हम लोग के द्वारा इसके तरफ आगे बढ़ने पर इसने भगाने का प्रयास किया लेकिन साथ रहे बल सदस्यों के सहयोग से पकड़ा गया एवं भगाने का कारण पूछा तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया और घबरा रहा थाl तभी विश्वास में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि आज मैं रात्रि में समय करीब चार 4:30 बजे ट्रेन संख्या 12351 हावड़ा राजेंद्र नगर एक्सप्रेस ट्रेन से मोकामा स्टेशन पर यात्री का सामान चोरी कर उतरा था l और दोबारा आज भी चोरी करने के लिए ट्रेन में चढ़ने के लिए आज मोकामा स्टेशन पर आए थे l तभी उसके दो झोला और एक पिट्ठू बैग को चेक करने पर इसमें मिले समान के बारे में बताया कि मैं दिनांक 23 5.2026 को ट्रेन संख्या 13247 के m1 कोच से एक नीले रंग का ट्रॉली बैग और एक साइड बैग उतारा था l ट्रॉली बैग में कपड़ा पहनने का और लेडिस का सलवार सूट एवं अन्य सामान था साथ ही ₹25000 था और एक साइड बैग में एक पर्स था जिसमें 5-6 हजार था और एक लॉकेट एवं कुछ सोने चांदी गहने इत्यादि था l तभी पकड़ाए व्यक्ति से नाम व पता पूछने पर अपना नाम प्रदीप सिंह उम्र लगभग 63 वर्ष पिता राजकिशोर सिंह घर बाल्टोरिया वार्ड नंबर 66 थाना- नगर थाना बराकर जिला पश्चिम वर्धमान पश्चिम बंगाल बताया तभी लिए गए सामान एवं झोला को इसके द्वारा खोलकर चेक करने पर इसके झोले से कुल 25,400 रुपये मिला और ट्रॉली बैग के बारे में इन्होंने बताया कि मैं अपने साथी को दे दिया हूं l जिसमें मोबाइल भी है और कपड़ा हैl इस संबंध में हम लोग के द्वारा इसके द्वारा बताएं अनुसार कि मैं दिनांक 23. 5.2026 को ट्रेन संख्या 13247 में चोरी सामान को बरौनी जीरो माइल के नजदीक एक होटल में रखा था और मैं लगभग तीन दिन से हम लोग अपने साथी के साथ वहीं रहते थेl और न्यू बरौनी स्टेशन से मोकामा के बीच में आने जाने वाले अलग-अलग ट्रेनों में चोरी किए हैं l तभी विश्वास में लेकर पूछने पर इसके पास से एक बैग काटने वाला कटर एवं खाने पीने का टॉफी दवाई एवं सोना तोलने वाला एक छोटा डिजिटल तराजू एवं अन्य सामान मिले l तभी उपरोक्त यात्री को जिसका यह सामान और ट्रॉली बैग चोरी हुआ था उन्हें वीडियो कॉल कर कर सत्यापित किया गया और उन्होंने मिले सामान पैसे और उसमें एक मंगलसूत्र सोने जैसा एवं एक चश्मा एक पर्स आदि समान पहचान किया और उन्होंने बताया कि यह मेरा ही हैl तभी यात्री के द्वारा यह बताया गया कि यह व्यक्ति वही है जो ट्रेन में उस दिन घूम रहा थाl तभी उपरोक्त पकड़ाए व्यक्ति को राजकीय रेल थाना के साथ संयुक्त रूप से इनके बताएं अनुसार बरौनी जीरो माइल होटल में जाकर स्थानीय थाना के सहयोग से छापामारी किया गयाl होटल के रजिस्टर में कमरा नंबर 102 को 3 दिन से इनलोगों के द्वारा बुक किया हुआ थाl उसको भी चेक किया गयाl लेकिन आज उसने समय लगभग 12:00 बजे चेक आउट कर वह रूम खाली कर दिया थाl और तभी होटल में लगे सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन करने के उपरांत देखा गया कि यात्री के बताएं अनुसार वही ट्रॉली बैग चोरी कर दिनाँक 23.05.26 को सुबह को होटल में ले कर आ रहा हैl और तीन व्यक्ति इसके साथ है और बाद में यह साढे तीन बजे शाम में और दो लड़का आकर वह ट्रॉली बैग लेकर चले जाता हैl ट्रॉली बैग की खोजबीन की जा रही है और इस संबंध में हम लोग बरौनी जाकर भी इसके बताएं अनुसार दो-तीन जगह पर छापामारी किया गया लेकिन इसका साथी अभी फरार हैंl पता राशि एवं सुराग राशि जारी है l
उपरोक्त के संबंध में मोकामा प्लेटफार्म संख्या तीन पर लगे सभी सीसीटीवी का अवलोकन किया गया एवं इसका प्रत्येक चीज का एक-एक अवलोकन के उपरांत उपरोक्त केस का उद्वेदन रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मोकामा के अधिकारी द्वारा किया गया l पकड़ाए अभियुक्त को जेल भेजा गया l

Join us on: