संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के धबोली दक्षिण पंचायत स्थित टेकनमा मुसहरी में दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। पानी भरे गड्ढे में डूबने से दोनों चचेरे भाई-बहन की जान चली गई, जिसके बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक बच्चों की पहचान दिव्यांश कुमार और श्वेता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चों के माता-पिता खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे घर के पास खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे के पास पहुंच गए और डूब गए। काफी देर तक बच्चों के नहीं मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। बाद में दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
BYTE :- मृतक बच्चा का दादी नूतन देवी
BYTE :- मुखिया रमेश चंद्र राणा



