भोजपुर में डेढ़ फीट जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, दो की मौत, 11 लोग घायल!

SHARE:

आरा /आशुतोष पाण्डेय!

भोजपुर जिले के मदई गांव में शनिवार को महज डेढ़ फीट जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच भयावह तनाव ने खूनी रूप ले लिया। मामूली जमीन विवाद ने कुछ ही देर में उग्र रूप धारण कर लिया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडों से मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के दौरान एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की मौत आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई। मृतकों की पहचान
राजनाथ सिंह (72 वर्ष), पिता स्व. राम इकबाल सिंह, निवासी—मदई गांव, वार्ड 12
राधेश्याम सिंह (30 वर्ष), पिता सत्य नारायण सिंह, निवासी—मदई गांव
के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक राधेश्याम सिंह झारखंड के टाटा स्थित एक रोलिंग मिल में कार्यरत था और दस दिन पूर्व ही गांव लौटा था। वहीं मृतक राजनाथ सिंह पेशे से किसान थे।
11 लोग घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
मारपीट में दोनों पक्षों के कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में जारी है। घायलों में—
पहला पक्ष:
सत्य नारायण सिंह (60 वर्ष) — मृतक राधेश्याम के पिता
रामदेव सिंह (70 वर्ष) — मृतक राजनाथ के छोटे भाई
अवधेश सिंह (62 वर्ष)
लाल बाबू सिंह (45 वर्ष)
संझारो देवी
सीता देवी (45 वर्ष), पत्नी गोरख सिंह
अतुल सिंह (16 वर्ष)
ललिता देवी (32 वर्ष), पत्नी गुड्डू सिंह
दूसरा पक्ष:
जिलेंद्र सिंह (48 वर्ष)
जलंधर सिंह (45 वर्ष)
हरेराम सिंह (28 वर्ष)
गांव में सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद मदई गांव एवं आसपास के इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसके बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया गया।
पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Join us on: