संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा में 41वें जिला एथलेटिक्स मीट 2026 का भव्य उद्घाटन अपर समाहर्ता निशांत कुमार ने मशाल प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि खेल अब शिक्षा का महत्वपूर्ण पूरक बन चुका है और युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए।
जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रबिंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सहरसा में खेल का माहौल लगातार बेहतर हो रहा है और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। वहीं जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 370 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में भाग ले रहे हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 10 से 13 जून तक पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
फिलहाल U-14 और U-16 वर्ग की प्रतियोगिताएं चल रही हैं, जबकि अगले दिन U-18 और U-20 वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में कई खेल पदाधिकारी, कोच और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
BYTE :- अपर समाहर्ता निशांत कुमार
BYTE :- जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रबिंद्र कुमार सिंह




