अवैध संबंध के विरोध में विवाहिता की हत्या का आरोप,पति सहित ससुराल पक्ष फरार!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडल अंतर्गत बलवाहाट थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस ने वार्ड संख्या-दो स्थित घर से 27 वर्षीय रौनक खातून का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता मु. जाकिर ने पति मु. जफर और ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जफर का किसी दूसरी महिला से संबंध था, जिसका रौनक विरोध करती थी। इसी बात को लेकर अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। घटना के बाद घर के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। रौनक की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उसकी दो मासूम बेटियां हैं। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। एफएसएल टीम जांच में जुटी है तथा आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

BYTE :- सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर

Join us on: