तेज रफ्तार पिकअप ने ली किशोर की जान, मुआवजे की मांग पर चार घंटे सड़क जाम!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर आशिष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक धबौली पूर्वी पंचायत के केशवपुर बस्ती वार्ड संख्या-12 निवासी बीरेंद्र राम का पुत्र बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आशिष साइकिल से सीमेंट लाने जा रहा था, तभी कन्या मध्य विद्यालय धबौली के समीप तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वैन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर पस्तपार-कहरा मुख्य मार्ग जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण आरोपी चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम करीब चार घंटे तक जारी रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना मिलने पर पतरघट एवं पस्तपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष शशि कुमार और विजय कुमार पासवान ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

BYTE :- मृतक का भाई
BYTE :- ग्रामीण

Join us on: