कोशी नदी में नहाने गया आठ वर्षीय बच्चा  तेज धारा में लापता, गांव में मातम!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान!

सुपौल :- जिले के नदी थाना इलाके में सोमवार का दिन एक परिवार के लिए काफी दुखद भड़ा दिन रहा। दोपहर में दोस्तों के साथ नदी किनारे खेलने और नहाने गया आठ वर्षीय बच्चा अचानक कोशी की तेज धारा में बह गया। घटना के बाद पूरे गांव में बेचैनी और मातम का माहौल है।
सिसौनी पंचायत निवासी रुस्तम का लड़का सजेबोल बच्चों के साथ नदी में उतरा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर में वह गहरे पानी की ओर चला गया। साथी बच्चों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के आगे सब बेबस नजर आए। देखते ही देखते मासूम पानी में ओझल हो गया।
बच्चे के लापता होने की खबर फैलते ही गांव के लोग नदी किनारे दौड़ पड़े। किसी ने नाव की मदद ली तो कोई पानी में उतरकर तलाश करता रहा। घंटों चले प्रयास के बावजूद बच्चे का पता नहीं चल पाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कोशी नदी में इन दिनों पानी का बहाव काफी तेज है, जिससे खोज अभियान में दिक्कतें आ रही है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हुआ और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करने की तैयारी की गई।
घर में चीख-पुकार और गांव में पसरे सन्नाटे के बीच हर किसी की नजर अब नदी की ओर टिकी है। लोग मासूम के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं। समाचार लिखने तक नदी में लापता बच्चे का पता नहीं चल सका, फिलहाल खोजबीन जारी है।

Join us on: