समस्तीपुर- CSP संचालक से गन पॉइंट पर 5 लाख लूट कर फरार हुये बदमाश!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!

समस्तीपुर – एसबीआई के सीएसपी सेंटर से हथियार के बल 3 लाख की लूट हुई है। 2 बाइक से 5 अपराधी पहुंचे थे। वारदात के बाद हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। लूटपाट के दौरान अपराधियों के हाथ में पिस्टल देखकर एक महिला ग्राहक मौके पर बेहोश हो गईं। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव की है।संचालक उपेंद्र महतो ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह 10 बजे के करीब सेंटर ओपन किया। अपना काम कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे 5 लोग पहुंचे। अंदर घुसते ही हथियार तान दिया। उस समय सेंटर के अंदर 2 से 3 लोग थे। काउंटर के अंदर रखा करीब 3 लाख रुपए लूट लिया। सभी ने गमछे से चेहरे को कवर कर रखा था। सीसीटीवी में दो बाइक पर सवार पांच बदमाश भागते हुए नजर आए।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही सरारयरंजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बदमाशों के भागने की दिशा में पुलिस की एक टीम को भेजा गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। की जाएगी।

Join us on: