रिपोर्ट अनमोल कुमार
बिहटा ( पटना) । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,बिहटा में चार बैच में 306 आशा कार्यकर्ताओं को
वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेशन एवं साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज,पटना के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण क्षेत्र समन्वयक बबलु कुमार के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक विधान कृष्ण,सामुदायिक उत्प्रेरक अमित कुमार की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर अमित कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य
वित्तीय साक्षरता जागरूकता, ज्ञान, दृष्टिकोण, व्यवहार और कौशल है जो वित्तीय उपकरणों को समझने तथा उनका उपयोग करने हेतु आवश्यक है, ताकि सूचित वित्तीय निर्णय लिये जा सकें और व्यक्तिगत वित्तीय कल्याण प्राप्त किया जा सके।
इसके अंतर्गत बजट बनाना,बचत और निवेश ऋण प्रबंधन शामिल है। वहीं बबलु कुमार ने कहा कि
RBI वित्तीय अवधारणाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये वित्तीय साक्षरता का आयोजन करता है। यह पहल डिजिटल बैंकिंग, धोखाधड़ी की रोकथाम और शिकायत निवारण जैसे विषयों पर जनता को शिक्षित करती है। मीडिया प्लेटफॉर्म का लाभ उठाकर, यह अभियान व्यापक दर्शकों तक पहुँच गया है, जिससे वित्तीय प्रणाली में विश्वास बढ़ा है तथा सुरक्षित बैंकिंग प्रथाओं को प्रोत्साहित किया गया है। भारत सरकार द्वारा वित्तीय समावेशन योजनाएँ हैं। प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY),अटल पेंशन योजना (APY),प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) है। भारत में वित्तीय साक्षरता का क्या महत्त्व वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना,गरीबी और असमानता कम करना,छोटे व्यवसायों को समर्थन,आर्थिक लचीलापन में सुधार,ज़िम्मेदार उपभोक्ता व्यवहार को प्रोत्साहित करना है। बिहटा प्रखण्ड में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।



