लखीसराय – सिपाही मुकेश का शव पहुंचा कोली गांव, सलामी के साथ अंतिम संस्कार!

SHARE:


रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय

लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोली गांव में रविवार 11 बजे उस वक्त कोहराम मच गया। जब रोहतास जिलाबल के यातायात में पदस्थापित सिपाही मुकेश कुमार का शव कोली गांव पहुंचा।जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर दिवंगत जवान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति में दिवंगत सिपाही के सम्मान में शोक सलामी दी गई। पुलिस बल द्वारा दी गई सलामी के समय माहौल भावुक हो गया और उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा कहा कि दिवंगत सिपाही मुकेश कुमार कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित जवान थे। पुलिस विभाग उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार रोहतास में वाहन जांच के दौरान अपनी ड्यूटी कर रहे थे। तभी बालू लदा ट्रैक्टर वाहन उन्हें अपने चपेट में ले लिया। आनन फानन में मुकेश कुमार को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई।

Join us on: