बेगूसराय – पत्नी के भाग जाने से आहत पति ने फाँसी लगकर दे दी जान!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में पत्नी घर भाग जाने से आहत आकर एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वहीं युवक की आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जबकि लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी ऐघ की है। मृतक युवक की पहचान बड़ी ऐघ के रहने वाले संजीत पासवान के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि पिछले 4 महीना पहले संजीत पासवान और पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद से नाराज होकर पत्नी बच्चों को लेकर घर से अचानक भाग गई। उन्होंने बताया है कि पति संजीत पासवान के द्वारा अपने पत्नी और बच्चे को काफी खोजबिन किया लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। उसके बाद से ही संजीत पासवान डिप्रेशन में चला गया। और लगातार काफी परेशान होते रहता था। उन्होंने बताया है कि अचानक बीती रात बगल में शादी था। सभी लोग शादी में था और यह अचानक घर में अकेले का फायदा उठाकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि जब सुबह काफी देर तक वह नहीं जगह तो लोगों ने उसे जगाने के लिए गया तो नहीं जग पाया और खिड़की से झांक कर देखा तो गले में फंदा लगाकर लटका हुआ है। परिजन के द्वारा दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। और आनन फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा तब तक में उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल इस आत्महत्या के बाद गांव में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।. बाइट – ग्रामीण

Join us on: