पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम से जल्द ही ‘नीतीश आर्काइव’ तैयार किया जाएगा- नीरज कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी नीरज कुमार ने आज पटना में एक प्रेसवार्ता कर बड़ी जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम से जल्द ही ‘नीतीश आर्काइव’ तैयार किया जाएगा.

इस आर्काइव में नीतीश कुमार के सामाजिक और ऐतिहासिक फैसलों की पूरी कहानी दर्ज होगी. साथ ही उनके साथ सक्रिय रहे नेताओं और सहयोगियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं और कई अप्रत्याशित कहानियां भी इस वेबसाइट पर लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी. यह डिजिटल आर्काइव 1 मार्च 2027 से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.

बाइट: नीरज कुमार, एमएलसी, जदयू

Join us on: