रिपोर्ट – अमित कुमार!
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी रविवार को पहली बार सारण पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य के लिए मस्तीचक से सेवा अभियान का शुभारंभ किया। रविवार को भूमि पूजन कर ग्रामीण इलाकों के लिए नेत्र स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़ी नई योजनाओं की आधारशिला रखी। यह दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण आई नेटवर्क होगा।
इस परियोजना को लेकर न सिर्फ सारण, बल्कि आसपास के जिलों में भी उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि केंद्र के शुरू होने के बाद लोगों को बेहतर और मॉर्डन नेत्र चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
अडाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अडाणी, अडाणी इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अडाणी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान गौतम अडाणी ने कहा कि वो बिहार में 50 से 60 हजार करोड़ का निवेश करेंगे।




