भीषण गर्मी के बीच कस्तूरबा विद्यालय में अचानक बेहोश हुईं 14 छात्राएं!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर कुमार

शेखपुरा जिला में भीषण गर्मी के बीच जिले लोदीपुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रार्थना के दौरान अचानक एक के बाद एक करीब 14 छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। शिक्षकों और कर्मियों ने आनन-फानन में सभी छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विद्यालय में रोजाना की तरह प्रार्थना चल रही थी। इसी दौरान उमस भरी गर्मी के बीच कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते- कई छात्राएं जमीन पर गिरकर अचेत हो गईं।:अचानक हुई इस घटना से विद्यालय में मौजूद छात्राओं और शिक्षकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना के बाद विद्यालय प्रशासन ने तत्काल सभी छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा छात्राओं की जांच कर प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अस्पताल में मौजूद छात्रा नांदनी कुमारी ने बताया कि प्रार्थना करने के दौरान अचानक कई छात्राओं को चक्कर आने लगा और कुछ ही देर में सभी बेहोश हो गईं।छात्रा ने बताया कि सुबह नाश्ते में बच्चों को मूड़ी (मुरही) दिया गया था। वहीं भीषण गर्मी और कमजोरी को भी घटना की एक बड़ी वजह माना जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर भीषण गर्मी, शरीर में पानी की कमी और कमजोरी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद सदर अस्पताल में अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई डॉक्टरों की टीम छात्राओं के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है, जबकि विद्यालय प्रशासन भी पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहा है।

बाईट – छात्रा नांदनी -कुमारी शेखपुरा

बाईट – एसडीएम प्रियंका कुमारी शेखपुरा

Join us on: