रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय
बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को मिलने वाली 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि के लिए नई सूची जारी की गई है।
योजना के पोर्टल पर 31 दिसंबर 2025 तक किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज एवं विषय से स्नातक पास कर चुकी कई छात्राओं का रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है, जबकि शेष छात्राओं का रिजल्ट संबंधित विश्वविद्यालयों द्वारा अपलोड किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों को रिजल्ट अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है।




