वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (आरा) ने एलएलबी सेमेस्टर-1 (2025–28)  परीक्षा कार्यक्रम जारी किया!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (आरा) ने एलएलबी सेमेस्टर-1 (2025–28) की परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षाएँ आगामी 19 मई 2026 से शुरू होकर 22 मई 2026 तक आयोजित की जाएँगी। सभी परीक्षाएँ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी।
एलएलबी सेमेस्टर-1 परीक्षा कार्यक्रम
19 मई 2026 – ज्यूरिसप्रूडेंस
20 मई 2026 – कांस्टीट्यूशनल लॉ (संवैधानिक कानून)
21 मई 2026 – ला ऑफ क्राइम्स (आई.पी.सी.)
22 मई 2026 – कॉन्ट्रैक्ट एवं एस.आर. एक्ट
विश्वविद्यालय ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल असेसमेंट) की प्रक्रिया आगामी 23 मई 2026 से 25 जून 2026 तक चलेगी।
परीक्षा केंद्र और संलग्न कॉलेज
एम.एम. महाविद्यालय, आरा – माता मंज्हारो अजब दयाल सिंह लॉ कॉलेज, जगदीशपुर
एम.वी. कॉलेज, बक्सर – जे.के.टी. लॉ कॉलेज, बक्सर
शेरशाह कॉलेज, सासाराम – रोहतास लॉ कॉलेज, सासाराम
ए.बी.आर. कॉलेज, सासाराम – धर्मदेव लॉ कॉलेज, रमधीरा, रोहतास
विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों को निर्देश भेजते हुए सुचारु व शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने को कहा है।

Join us on: