सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री दीपक प्रकाश ने नो व्हीकल डे के तहत, आवास से कार्यालय तक की पैदल यात्रा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में पेट्रोल-डीजल बचाने सहीत कई अपील की है जिसका पालन शुरू हो गया है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पैदल ही अपने सरकार आवास लोक सेवक आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय गए. इसके पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपील भी कर चुके हैं कि मंत्री, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बिना अतिरिक्त वाहन के सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाएं. राज्य की जनता से मेट्रो, बस, ऑटो या अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग पर जोर देने का आग्रह कर चुके हैं. इसके साथ ही, बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश भी एक किलोमीटर से ज्यादा चलकर कार्यालय पहुंचे.

Join us on: