संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा नगर निगम के सफाई कर्मियों की 10 सूत्री मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से जारी हड़ताल समाप्त हो गई। नगर निगम प्रशासन और सफाई कर्मी संगठन के बीच घंटों चली मैराथन वार्ता के बाद वेतन वृद्धि समेत कई मांगों पर सहमति बनी, जिसके बाद हड़ताल वापस लेने की घोषणा की गई। संगठन अध्यक्ष कुशाग्र कुमार ने बताया कि सम्मानजनक समझौते के बाद सभी सफाई कर्मी शुक्रवार से पूर्ववत अपने कार्य पर लौटेंगे। समझौते के तहत सफाई कर्मियों के दैनिक मानदेय में 15 प्रतिशत वृद्धि करने पर सहमति बनी है। इसके अलावा बकाया ईपीएफ राशि का भुगतान चार महीने के भीतर करने, ईएसआईसी का नियमित लाभ देने और हर महीने 4 से 5 तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया है। नगर निगम ने वर्षों से कार्यरत कर्मियों को नियमित करने की मांग विभाग को भेजने की बात कही है। वहीं करीब 40 से 45 सफाई कर्मियों के बकाया वेतन का भुगतान इसी महीने करने का भरोसा दिया गया। वार्ता में नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा, महापौर बैन प्रिया, उप महापौर उमर हयात गुड्डू सहित सफाई कर्मी संगठन के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।
BYTE :- नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा
BYTE :- प्रदर्शनकारी गब्बर मलिक




