पटना सनी कुमार की रिपोर्ट
पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित मुसल्लहपुर हाट के पास सीता चौधरी लॉज के मालिक नीरज कुमार के बेटे क्रिस ने सब्जी काटने वाले चाकू से लॉज में रहने वाली छात्राओं पर हमला कर दिया जिसमें 3 से 4 लड़कियों को हल्की चोंट आई है।घायल लड़कियों का इलाज PMCH अस्पताल में कराया जा रहा है।आरोपित क्रिस को गिरफ्तार कर लिया गया है फिलहाल आगे की करवाई जारी है।टाउन डीएसपी 1 पटना राजेश रंजन ने बताया कि छात्राओं से रूम रेट को लेकर विवाद पत्नी से हुआ था जिसे देख गिरफ्तार क्रिस द्वारा ये घटना की गई है।



