औरंगाबाद- अपनी शैक्षणिक समस्याओं के समाधान को लेकर छात्रों ने की पूर्व सांसद सुशील सिंह से मुलाक़ात!

SHARE:

रिपोर्ट – रुपेश कुमार!

औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय सिंह कोठी पर जिले के बी. फार्मा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का समूह अपनी समस्या को लेकर पूर्व सांसद से मुलाक़ात किया इस मौके पर छात्रों ने पूर्व सांसद को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि हमलोग को परीक्षा देने के लिए दूसरे जगह पर जाना पड़ता है अगर हम सभी छात्रों का परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय में ही निर्धारित हो जाता तो अच्छा रहता जिससे हमलोगों को परेशानी का सामना नही करना पड़ता।इन सभी बातों से अवगत होकर पूर्व सांसद ने बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से दूरभाष पर बात कर उपयुक्त सभी बातों से अवगत कराया एवं पूर्व सांसद ने बताया कि प्रधान सचिन से सकारात्मक एवं सार्थक वार्ता हुई।उन्होंने आश्वस्त किया कि छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए हर संभव प्रयास किया जाएगा।बताते चले कि पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह निरंतर अपने आवासीय कार्यालय सिंह कोठी पर जनता दरबार लगाकर लोकसभा क्षेत्र और विभिन्न जिले से आए हुए लोगों की निजी एवं सार्वजनिक समस्या को सुनते है और संबंधित विभाग के पदाधिकारी से बात कर समस्या का निराकरण करते है।पूर्व सांसद ने बताया कि जनता का सेवा करना ही मेरा परम कर्तव्य है।परिस्थिति जो भी हो मैं हमेशा लोगों के बीच रहकर जनसेवा करता हूँ।

Join us on: