रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार
1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में बुधवार को आर्थिक मामलों की समिति ‘सीसीईए’ ने विपणन सत्र 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य ‘एमएसपी’ में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।
2 दुनियाभर में जारी ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले के आकार में बड़ा बदलाव किया है। सुरक्षा व्यवस्था को बरकरार रखते हुए उनके काफिले में शामिल वाहनों की संख्या को काफी कम कर दिया गया है। हालांकि,प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह की कमी नहीं की गई है और सभी जरूरी इंतजाम एसपीजी प्रोटोकॉल के तहत यथावत रखे गए हैं।
3 गुजरातियों ने फॉरेन ट्रिप कैंसिल करना शुरू कीं,PM मोदी की अपील के बाद देश के पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे लोग
4 NEET मामला, सुप्रीम कोर्ट में याचिका- NTA से भरोसा उठा,कोर्ट रीएग्जाम कराए;CBI ने महाराष्ट्र से 2 लोगों को हिरासत में लिया
5 किश्तवाड़ में आतंकी को पनाह देने वाला शिक्षक गिरफ्तार,एक साथी भी पकड़ाया;पुंछ में घुसपैठ की कोशिश में एक आतंकी ढेर,एक घायल
6 तमिलनाडु में विजय सरकार फ्लोर टेस्ट में पास,समर्थन में 144 वोट पड़े,विरोध में केवल 22,5 विधायक गैरहाजिर रहे
7 तमिलनाडु CM विजय ने ज्योतिषी को OSD पद से हटाया, कल ही जिम्मेदारी दी थी;राधन ने ही एक्टर के CM बनने की भविष्यवाणी की थी,विरोध के बाद झुकी विजय सरकार, मुख्यमंत्री के ज्योतिषी रिकी राधन पंडित की ओएसडी नियुक्ति हुई रद्द
8 एन.रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के CM, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शपथ में मौजूद रहे;केरलम में आज मुख्यमंत्री का ऐलान संभव
9 सीबीएसई 12वीं में कुल 85.20% बच्चे पास,88.86 प्रतिशत लड़कियां तो 82.13 फीसदी लड़के सफल
10 सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। जानकारी सामने आई है कि वो फेफड़ों की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। कुछ दिनों पहले गंभीर हालत में लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती किए गए थे। हालांकि इलाज पूरा होने से पहले ही वो ICU से घर चले गए थे।
11 लाखों छात्रों के सपने टूट गए…नीट परीक्षा रद्द होने पर फूटा कमल हासन का गुस्सा;सरकार पर भी साधा निशाना
12 यूपी सरकार ने श्रमिकों के लिए जारी की नई गाइडलाइन, पेंशन से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक मिलेंगी कई शानदार सुविधाएं
13 सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला समेत धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान कहा कि हिंदू धर्म जीवन जीने का तरीका है और किसी व्यक्ति के हिंदू बने रहने के लिए मंदिर जाना या धार्मिक अनुष्ठान करना जरूरी नहीं है।
14 पश्चिम बंगाल के तिलजला और तोपसिया इलाके में अवैध फैक्टरी में आग लगने से दो लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गैरकानूनी फैक्टरियों की बिजली और पानी की आपूर्ति काट दी जाए
15 सीएम बनते ही विजय ने पलट दिया पासा,दो फाड़ हो गई भाजपा सहयोगी AIADMK;खतरे में EPS की कुर्सी
16 अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ‘आईईए’ ने अपनी ताजा रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि ईरान संघर्ष की वजह से इस साल तेल उत्पादन पर बुरा असर पड़ेगा। ‘ऑयल मार्केट रिपोर्ट-मई 2026’ के अनुसार, अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी तनाव से मध्य पूर्व में तेल का उत्पादन काफी कम हो गया है। इस कारण दुनिया भर में तेल की सप्लाई मांग के मुकाबले कम रहेगी
17 रिपोर्ट में बताया गया है कि युद्ध शुरू होने के दस हफ्तों बाद भी होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की सप्लाई में कई बाधाएं आ रही हैं। इससे दुनिया का तेल भंडार बहुत तेजी से घट रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर मिल रहे अलग-अलग संकेतों से तेल की कीमतों में भी भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है
18 सोना ₹10,000 और चांदी ₹18,000 महंगी,इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर,PM ने 3 दिन पहले कहा था-सोना न खरीदें
19 सेंसेक्स 49 अंक चढ़कर 74,608 पर बंद हुआ,निफ्टी 33 अंक ऊपर 23,412 पर पहुंचा,मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी
20 ट्रम्प 8 साल बाद चीन दौरे पर रवाना, मस्क-कुक समेत 17 CEO साथ ले गए,9 लाख करोड़ की बोइंग विमान डील संभव
21 पेट्रोलियम मंत्री बोले:भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल,45 दिन का LPG स्टॉक है;पीएम की बातों का मनगढ़ंत मतलब न निकालें
22 अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए
23 राहुल बोले:विपक्ष का नेता रबर स्टैंप नहीं,CBI डायरेक्टर सिलेक्शन पर असहमति,पीएम के घर डेढ़ घंटे बैठक;कहा: उम्मीदवारों की डिटेल नहीं दी
24 RSS महासचिव बोले:पाकिस्तान के साथ बातचीत बंद न हो,एक-दूसरे को वीजा देना,खेलकूद,व्यापार जारी रहे;दोनों देशों में पुराने संबंध
25 NEET का पेपर लीक,परीक्षा रद्द,जांच CBI को,NTA ने माना-हम जिम्मेदार;सवाल पूछने पर बिना जवाब दिए निकले शिक्षा मंत्री प्रधान
26 बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू होने पर PM ने जताई खुशी, कहा:हर घर तक पहुंचेगी केंद्र की योजना
27 मंत्रियों की यात्राओं पर लगाम, अफसरों को निर्देश; ईंधन बचाने के लिए बड़ी तैयारी में जुटी सरकार
28 मंत्रियों के काफिले से आधे वाहन हटेंगे,ईंधन की खपत कम करने को लेकर सीएम योगी ने लिया फैसला
29 पीएम की बचत की अपील,दिल्ली में मंत्री ई-रिक्शा से चले, MP-जज साइकिल से हाईकोर्ट पहुंचे,CM का काफिला घटा;यूपी में वर्क फ्रॉम होम
30 पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की अपील पर कांग्रेस की आलोचनाओं के बीच पुराने आर्थिक फैसलों पर बहस छिड़ गई है। ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार,कांग्रेस शासन के दौरान सोने के स्वामित्व पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे। 1962 से 1968 के बीच नेहरू सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण अधिनियम के जरिए 14 कैरेट से अधिक के आभूषणों और सोने के सिक्कों को रखना अपराध की श्रेणी में डाल दिया था।
31 केरल में जल्द खत्म होगी सियासी सस्पेंस,नए मुख्यमंत्री के लिए काउंटडाउन शुरू,हाईकमान ने तेज की चर्चा
32 स्वदेशी जागरण मंच ने पीएम के आग्रह का किया समर्थन,कहा पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने से देश को लाभ
33 पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। राहुल गांधी ने इस फैसले पर भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया।
34 तमिलनाडु में विजय सरकार का बड़ा एक्शन:स्कूलों-पूजा स्थलों के पास की 717 शराब दुकानें होंगी बंद,जारी हुआ आदेश
35 सुरक्षा का नया खाका:बंगाल-असम में घुसपैठिये और कट्टरपंथी रडार पर, 450KM सीमा की होगी बाड़बंदी;सख्त होगा पहरा
36 राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 48°C पार, MP-हरियाणा में ओले,यूपी के बरेली में आंधी से चलती गाड़ियों पर पेड़-खंभे गिरे;बिहार-महाराष्ट्र में 10 मौतें
37 ट्रम्प बोले:ईरान के खिलाफ हर हाल में जंग जीतेंगे,वे समझौता करेंगे या तबाह हो जाएंगे;अमेरिका ने युद्ध में $29 अरब डॉलर खर्च किए
38 ट्रंप से गद्दारी कर रहा पाकिस्तान,US हमलों से बचाने को अपने एयरबेस में छिपाए ईरानी विमान, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
39 ब्रिटेन में सियासी भूचाल! सरकार से पहली मंत्री ने दिया इस्तीफा,PM स्टार्मर पर कुर्सी छोड़ने का दबाव बढ़ा
40 पं. बंगाल में भाजपा आने के बाद बांग्लादेशी मंत्री का बयान,यहां हिंदुओं पर हमला हुआ तो कुर्सी छोड़ दूंगा,बस भारत मुस्लिमों की रक्षा करे




