अवधेश कुमार / गोपालगंज
: बिहार में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी जिन पुलिसकर्मियों के कंधों पर है, वही अब शराब तस्करी में पकड़े जा रहे हैं…
गोपालगंज पुलिस ने लग्जरी कार से शराब की तस्करी करते हुए दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है….इनके पास से 300 लीटर से अधिक शराब बरामद की गई है… ये कार्रवाई गोपालपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान की….
गिरफ्तार पुलिसकर्मियों की पहचान राहुल कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है…राहुल कुमार पुलिस कप्तान के टेक्निकल सेल में तैनात था, जबकि अमित कुमार जेडीयू विधायक मंजीत सिंह का अंगरक्षक बताया जा रहा है…
सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है… उन्होंने कहा कि राहुल कुमार टेक्निकल सेल में कार्यरत था, जबकि अमित कुमार विधायक की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था…
पुलिस के अनुसार, सिपाही अमित कुमार कल देर रात करीब 12:30 बजे विधायक आवास की ड्यूटी छोड़कर अपनी निजी ब्रेजा कार से राहुल कुमार के साथ यूपी शराब की खेप लाने गया था…
बिहार लौटने के दौरान गोपालपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के समय पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया…कार की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में शराब बरामद हुई…
गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया….
विधायक मंजीत सिंह ने कहा कि अंगरक्षक अमित कुमार की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर चार दिन पहले ही उसे हटाने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई….
गौरतलब है कि गोपालगंज में शराब तस्करी में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता का यह पहला मामला नहीं है…इससे पहले कुचायकोट थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह को भी शराब तस्करी के मामले में बर्खास्त किया जा चुका है….
BYTE : प्रांजल, सदर एसडीपीओ, गोपालगंज



