नशा तस्करों पर कटिहार पुलिस का कसा शिकंजा, स्मैक तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रिंस कुमार

नशा के सौदागरों के खिलाफ कटिहार पुलिस की कार्रवाई तेज नगर थाना क्षेत्र से स्मैक तस्कर गिरफ्तार

बिहार के कटिहार जिला में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता नजर आ रहा है।
नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा चौक से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया।
तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद होने की बात सामने आई है।
गिरफ्तार तस्कर से फिलहाल नगर थाना में गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस इस मामले में बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हुई है।
कटिहार पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा।
नशा कारोबारियों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Join us on: