रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी में एक बीईओ के रिश्वत लेने का वीडियो कय दिनों से हो रहा है वायरल। वायरल वीडियो मधेपुर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी मरजीना खातून की है। बताया जा रहा है बी ई ओ द्वारा पोषक क्षेत्र के बाहर के स्कूलों में नौवीं क्लास में बच्चों के दाखिला आवेदन पर हस्ताक्षर के बदले रुपया मांगने और लेने का आरोप है। मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वायरल वीडियो प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित सरकारी आवास की है। वीडियो में छात्र से 300 रुपया खुदरा कराकर देने की बात कही जा रही है, छात्रों ने किस चीज के लिए पैसा लेने की बात बीईओ से पूछा जाता है। तो इस पर बीईओ पेपर वापस कर दिए जाने की बात कर रही है। वायरल वीडियो मे बीईओ हाथ मे रुपया थामी हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि छात्रों द्वारा आवेदन हस्ताक्षर के लिए बीईओ को पैसा दिया गया है। इतना ही नहीं ये भी बताया जा रहा है की बीईओ मैडम अपने सरकारी आवास से भी ऑफिस का कार्य निष्पादन करती है। ऐसे में एक साथ दर्जन भर छात्र अपने कार्य को लेकर उनके आवास पर पहुंचे थे और रुपया डिमांड व लेनदेन का वीडियो बना कर वायरल कर दिया गया। सोशल मिडिया पर तेजी से ये वीडियो वायरल हो रहा है। बहरहाल वीडियो वायरल होने से शिक्षा विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।




