रिपोर्ट – अमित कुमार!
दानापुर में एक ऐसा एटीएम जहां पैसे निकालने के लिए लोग नहीं जाते हैं बल्कि बाल और दाढ़ी कटवाने के लिए जाते हैं जी हां कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है आप तस्वीरों में देख लीजिए की एसबीआई एटीएम का बोर्ड लगा हुआ है और उसके अंदर बाल कटाई और डाई का काम किया जा रहा है.यह खबर चलने के बाद अब स्थिति बदल गया अब SBI ATM लिखें बोर्ड पार पेपर चिपका हुआ है और सैलून बंद कर दिया है.
दानापुर में इन दिनों एक अनोखा “एटीएम” लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां लोग पैसे निकालने नहीं, बल्कि बाल और दाढ़ी बनवाने पहुंच रहे हैं। पहली नजर में बाहर लगा एसबीआई एटीएम का बोर्ड देखकर हर कोई यही समझता है कि अंदर कैश मशीन होगी, लेकिन जैसे ही लोग अंदर झांकते हैं तो वहां एटीएम नहीं बल्कि नाई की दुकान चलती दिखाई देती है।
बताया जाता है कि पहले यहां एसबीआई का एटीएम संचालित होता था। किसी कारणवश एटीएम को हटा दिया गया, लेकिन उसका पूरा सेटअप और बोर्ड वैसे ही छोड़ दिया गया। बाद में इस जगह को किराए पर दे दिया गया। किराएदार ने भी बिना बोर्ड हटाए उसी जगह पर अपनी हेयर कटिंग सैलून शुरू कर दी। अब हालत यह है कि पैसे निकालने पहुंचे लोग मायूस होकर लौट जाते हैं, जबकि बाल कटवाने वाले ग्राहक सीधे “एटीएम पॉइंट” में घुसकर हेयर कटिंग और शेविंग करवाते नजर आते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नजारा पहली बार देखने वालों को खूब चौंकाता है। बाहर से पूरा एटीएम सेंटर और अंदर हेयर कटिंग सैलून… यह अनोखा मेल अब इलाके में चर्चा और लोगों के मनोरंजन का कारण बन गया है। तस्वीरें भी साफ बता रही हैं कि यह एटीएम कम और “हेयर कटिंग मशीन सेंटर” ज्यादा बन चुका है।
बाईट एस के सिंह, मकान मालिक




