बेगूसराय से दुःखद खबर, गंगा स्नान के दौरान डूबने से दो किशोर की मौत, तलाश में जुटी एसडीआरएफ!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में स्नान करने के दौरान दो नाबालिक डूब गए ।  घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया ।  दोनों की खोज एसडीआरएफ की टीम के द्वारा लगातार की जा रही है। मामला तेघरा थाना क्षेत्र का है ।  तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के बजलपुरा गंगा घाट पर स्नान के दौरान दो किशोर गंगा नदी के गहरे पानी में चले जाने से डूब गया।  दोनों का कोई पता नहीं चल सका।  घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया, और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। डूबे बच्चों की पहचान वार्ड संख्या 24 बीन टोली निवासी शत्रुघ्न महतो के 12 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार तथा वार्ड संख्या 25 निवासी गांगो महतो के 14 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव के चार नाबालिग शनिवार की सुबह बजलपुरा गंगा घाट के समीप परवल तोड़ने गया था। परवल तोड़कर लौटने के दौरान  सभी गंगा घाट पर स्नान करने लगा। इसी दौरान रजनीश और अंकित गहरे पानी में चले गए और डूबने लगा। उनके साथ मौजूद दो अन्य नाबालिग डर के कारण घर लौट गए और किसी को घटना की जानकारी नहीं दी।शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों के द्वारा उनकी खोजबीन में जुट गए। । सूचना मिलते ही  ग्रामीण गंगा घाट पर पहुंच गए और मामले की सूचना तेघड़ा थाना पुलिस को दी गई। वही एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है, जिसके बाद डूबे बच्चों की खोजबीन दोबारा शुरू की गयी। फिलहाल अभी भी खोजबीन जारी है।
बाइट – रघु महतो
बाइट – परिजन 

Join us on: