सहरसा- मिड डे मील खाने से दर्जनों बच्चों की बिगड़ी तबीयत बिगड़ी, सभी ईलाजरत!

SHARE:

रिपोर्ट – बिकास कुमार!

मिड डे मील खाने से सैकड़ों बच्चों की बिगड़ी तबीयत बिगड़ी,स्कूल में मचा हड़कंप। इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती। मिड-डे मिल में गिरा था जहरीला सांप।

सहरसा जिले के महिषी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मिड डे मील खाने के बाद सैकड़ों बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई।भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिससे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।परिजनों का आरोप है कि NGO द्वारा उपलब्ध कराए गए भोजन में जहरीला सांप मिला था, जिसकी वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बड़ी संख्या में स्कूल और अस्पताल पहुंच गए।आनन-फानन में सभी बच्चों को महिषी के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर हालत वाले कई बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर किया गया है। अस्पताल में बच्चों का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। प्रशासन ने भोजन के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया है।इधर घटना से नाराज परिजनों ने संबंधित NGO संस्था को बंद करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join us on: