जन सुराज पार्टी का खगड़िया जिले में किया गया विस्तार!

SHARE:


रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया!


खगड़िया जिले के जन सुराज पार्टी कार्यालय में बुधवार को जिले की सलाहकार समिति और जिला एकल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस दौरान मनोज भारती ने खगड़िया के नए जिलाध्यक्ष के रूप में गजेन्द्र सिंह निषाद, महामंत्री जय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष प्रभाकर कुमार, महिला अध्यक्ष भाग्यश्री थोरात, मुख्य प्रवक्ता संतोष सिंह और अंजनी भारती सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। वहीं, नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर पदभार ग्रहण करवाया गया। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह निषाद ने कहा कि जिले में जन सुराज को गांव-गांव, पंचायत स्तर पर मजबूत करेंगे। वर्तमान में जन सुराज ही विपक्ष के रूप में जनता के सामने दिख रही है, हम जनता के दिलों में जरूर हैं, हम जनता के बीच रहकर जनता के मुद्दों को उठाएंगे।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि कोसी क्षेत्रीय कोर कमिटी की अनुशंसा के आधार पर खगड़िया की सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों की नियुक्ति जारी की गई है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त तमाम पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही सभी जिला एकल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी कि पार्टी के विस्तार के लिए 15 दिनों में अपनी जिला कमिटी की सूची क्षेत्रीय कमिटी को सौंपे।

जिला सलाहकार समिति पर एक नजर
सुरेश यादव, अरविंद कुमार साहनी, अरूण कुमार सिंह, प्रेम कुमार झा, मधुकर कुमार सिंह ।
जिला पदाधिकारियों की सूची पर एक नजर
जिलाध्यक्ष गजेंन्द्र सिंह निषाद , महामंत्री जय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष प्रभाकर कुमार , महिला अध्यक्ष भाग्यश्री थोरात, युवा अध्यक्ष बिट्टू कुमार,किसान अध्यक्ष, पंकज सिंह , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद कुमार, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सिंधुभूषण केसरी, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेश यादव, कर्पूरी मंच अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार चौरसिया, अम्बेडकर मंच अध्यक्ष ज्ञानी राम , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष इसरारूल हक , मुख्य प्रवक्ता संतोष सिंह एवं अंजनी भारती को पदभार सौंपा गया।

Join us on: