बगहा – गैस किल्लत से जनाक्रोश उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर किया हंगामा!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार!

बगहा में घरेलू गैस की किल्लत.lको लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। नाराज लोगों ने चौतरवा–धनहा मुख्य सड़क को जाम कर जमकर हंगामा किया, जिससे इलाके में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि लंबे समय से गैस की आपूर्ति बाधित है, लेकिन संबंधित एजेंसी और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। खासतौर पर पतीलार स्थित HP गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

हंगामे के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गैस सिलेंडर के लिए कई दिनों से चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया गया और यातायात बहाल हो सका।

हालांकि, उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गैस आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो वे और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Join us on: